""हमारी youtube चेनल Enoxo multimedia को Subscribe करके Bell icone दबाये और ज्ञानवर्धक एवं शानदार विडीओ देखे सरकारी योजनाओ की जानकारी,टेक्नोलोजी,फन्नी,कॉमेडी,राजकीय घटना क्रम से जुड़े शानदार विडीओ देखना ना भूले youtube : enoxo multimedia""

Saturday, January 1, 2011

" आम आदमी का ख़त ...मनमोहन सिंह के नाम |"..सुधर जाओ

आदरणीय मनमोहन सिंह ,
                                       " आपसे नम्र निवेदन है की अब गूंगी गुड़ियाँ की तरह बैठना बंद करें , वर्ना इस देश की सबसे निकम्मी सरकार का और निकम्मे प्रधान मंत्री का गोल्ड मेडल भारतवासी आपही को देंगे इस में कोई सक नहीं ...बिहार और गुजरात के चुनाव परिणाम आपने देखे ही होंगे वहां की जनता ने जैसे आपकी सरकार के द्वारा फैलाये गए झूठ और भ्रस्टाचार को जैसे "जूतों के बक्से" में भर के आपको भेजा है बिलकुल अगले चुनाव में भारत का हर आम आदमी भी यही करेगा ..अब भी समय है ..|"
                     * दुनियां के सबसे अधिक भ्रष्ट देशो में तेजी से आगे बढ़ रहा है भारत |

                                   " आखिर आपकी और आपके मंत्री दल की महेनत रंग ला ही गई ..हमने तरक्की कर ही दी ..चाहे वो भ्रस्टाचार में क्यों ना हो ? ..धन्यवाद् आपको आपकी इस कामयाबी पर ..अरे भाई, ये भी तो एक अभूतपूर्व और दिन रात की महेनत का परिणाम है ..आपका नेतृत्व वाकई में लाजवाब है ..देखो भारत देश ने कितनी प्रगति कर दी |"

                       * गाँधीजी" गए मग़र ये "गाँधी सरनेम " परिवार ने देश को निचोड़ दिया |

                                  " आपकी सरकार ने दिए "विवाद और भ्रस्टाचार" को जनता कभी भूलेगी नहीं ..अरे असली गाँधी परिवार पोलिटिक्स से दूर रहा है मग़र ये गाँधी सरनेम वालों ने देश को , देश के आम आदमी को धो ही डाला ..हर बात पे, ये गाँधी परिवार का ही जलवा नजर आ रहा है ..जनता को गुमराह करना और अनाप सनाप बकना कोई इनसे ही सीखे |"

                       * असलियत क्यों छुपाते हो ?

                                  " यूनीसेफ " के अनुसार भारत देश दुनियां के सबसे ज्यादा भूखे देश की लिस्ट में तेजी से अव्वल स्थान की और बढ़ रहा है और पिछले  १० साल में भारत ने भूख से मरनेवालों की संख्या में तेजी से प्रगति की है ..अरे करेगा ही ना ..क्यों की यहाँ पे शरद पवार जैसा होनहार नेता आपके मंत्री दल में जो है और उसकी महेनत देखो ...सक्कर का नाम सुनते ही आम आदमी का "डायाबीटीस" बढ़ जाता है , तो प्याज आम आदमी को रुला रही है , पेट्रोल डीज़ल  आम आदमी को जला रहे है ..भाई इस वास्तविकता को भी आप क्यों छुपा रहे हो ...ये भी आपकी और आपके सरकार की एक उपलब्धि है |"

                       * सच बोलना सिख लो |

                       " आप जितने अच्छे "फाइनानस्स मंत्री" थे उस से ज्यादा बेकार आप "प्रधान मंत्री" बन गए है आप से अनुरोध है की किसी अच्छे " टुसन टीचर " से क्लास लेकर सच बोलना पहले सिख ले ताकि शरद पवार , कलमाड़ी , और ऐसे अनेक भ्रष्ट नेताओं को आप कहे सको की इस्तीफा दे दो ..और उनको दिखा दो की उनकी असलियत क्या है ..क्या है इस देश का सन्मान ..और बचालो कांग्रेस को इस देश की सब से अधिक भ्रष्ट पार्टी होने से ..ऐसे नेताओं की वजह से ही आपको और कांग्रेस को गुमाना पड़ा है आम आदमी का दिल |"

                        * राहुल ...दिग्विजय को बताओ की भारत की संस्कृति क्या है ?

                                " अपने मंत्री मंडल और खासकर राहुल और दिग्विजय को कहे दो की अनाप सनाप बकना बंद करे क्यों की " विकीलीकस " ने उनकी और कांग्रेस की असलियत जनता के सामने रख दी है और जनता इतनी बेवकूफ नहीं की अपने देश याने भारत को विश्व में बदनाम होता देख सके याद रखो की आखिर आपको भी जनता की अदालत में आना ही है ..माना की ये भोली जनता आपका कुछ बिगड़ नहीं सकती क्यों की कानून भी आपका है और जेब भी आपकी मग़र ये मत भूलना की यही आम आदमी की उंगली में बहुत ही ताकत होती है |"

                                * अमेरिकी नेताओं को गलत बात बताकर आप साबित क्या करना चाहते हो ?
                        
                                    " अमेरिका को गलत बात बताकर क्या साबित करना चाहते है आप ? अरे जो सच्चाई है इस देश की वो बताओ ..की देखो हमारे देश के मंत्री ..सुरेश कलमाड़ी ..शरद पवार और पेट्रोलियम मंत्री किस तरह देश को लूट रहे है ,बताओ दुनियां को की देखो हमने संसद के हमलावर और कसाब जैसे आतंकी को किस तरह आम आदमी के सर पे महेमान बनाकर बिठाया है ..बताओ की इतने भ्रस्टाचार के बावजूद आपकी सरकार के किसी भी नेता को कभी सजा नहीं हुई है .. |"

                                  * ऐसी कौन सी चीज है जिसके दाम आपकी सरकार ने कम किये है और जिसका फायदा  आम आदमी को हुवा है ? ...

                                   " सोच रहा हु आपकी सरकार को क्या कहे के बुलाऊ , जिसने महेंगाई , भ्रस्टाचार , विवाद दिए है ..राहुल और सोनिया से जरा पूछना की ऐसी कौनसी जीवन जरूरी चीज है जिसके दाम कम हुवे है और उसका फायदा आम आदमी को हुवा है..ab ये तो सोचना पड़ेगा क्यों ? "

                                  * इनको कभी मंत्री मत बनाना ...|

                                    " महाराष्ट्र से चुनाव जितनेवाले हमारे पूर्व गृह मंत्री पाटिल साहेब ..जब देश में धमाके हो रहे थे ..लोगों की लाशे खून में लथ पथ थी तब ये नेता अपने कपडे बदलने में व्यस्त थे इनको देश के आम आदमी के खून से भी ज्यादा अपने कपड़ों की पड़ी थी ..दुसरे अपने आल टाइम ग्रेट शरद पवार "भ्रस्टाचार का बिग बॉस" , "महेंगाई का असली हीरो" जिसने देश के आम आदमी का जीना muskil कर रखा है और कलमाड़ी का क्या कहेना अरे उनकी महेनत ने तो देश का नाम रोशन कर दिया है ..अरे ..ये सब जब अपने महाराष्ट्र का भला नहीं कर सकते तो भला इस देश का क्या भला करेंगे ? इन सब की वजह से देखो आज महाराष्ट्र में हर घर में फिर से "लाल टेन" आ गया है , जब ये लोग महाराष्ट्र के लोगों को बिजली भी नहीं दे सकते है तो आपने उनको क्या देख कर मंत्री बनाया है .|"

                              * महारास्ट्र के लोगों को तहे दिल से सुक्रिया कहो और उनके सब्र का इम्तिहान मत लो ..ये वीर शिवाजी की भूमि है ..आपकी सरकार भ्रष्टाचारी नेता को पनाह दे सकती है ..कानून खरीद सकती है मग़र आम आदमी की उंगली नहीं खरीद सकती..और ये बात आपकी सोनिया को बता देना ..बता देना की आम आदमी को आपने हाथ दिखाया था वाही आम आदमी आपको लात भी दिखा सकता है ..अब भी वक़्त है ..भ्रष्टाचार पे रोक लगाओ और भ्रष्ट नेताओं को सजा करो वर्ना १२५ साल की कांग्रेस को ये दिग्विजय और राहुल के बयां कब्रस्थान में दफ़न कर देंगे ..खड्डा तो आपके होनहार मंत्री और दिग्विजय , राहुल ने खोद ही दिया है |"

                               " याद रखना जैसे गुजरात के बाद बिहार की जनता जागी है वैसे ही एक दिन पुरा भारत देश जागेगा ..."नितीश कुमार" और "नरेन्द्र मोदी" से जरा सिख लो की असली तरक्की किसे कहते है और कैसे की जाती है |"

                             " भाई, मै तो "वन्देमातरम "कहूँगा ...क्या आप कहेंगे ? ...क्यों की यही मंत्र था जिसे होठो पे सजा के हमारे देश भक्त आज़ादी की लड़ाई जीते थे और भगाया था अंग्रेजों को इस देश से " वन्देमातरम " कहते कहते |"
                                                                      धन्यवाद्
 आपका अपना,
 आम आदमी  
                        

9 comments:

  1. नया वर्ष आप के ओर आप के परिवार के लिये सुख मय हो ओर देश भर मे खुशियां के कर, सुख ले कर आये, मेरी शुभकामनाऎं आप सब के संग हे!! मेरा यह नये साल का उपहार आप सब के लिये हे..
    http://blogparivaar.blogspot.com/

    ReplyDelete
  2. काश आपका आलेख मौन तक पहुंचे..

    ReplyDelete
  3. काश आपका आलेख मौन तक पहुंचे..

    ReplyDelete
  4. वाह भाई आपने तो इनकी पोल खोल के रख दी , पर ये चिट्ठी इन बहरो और गुंगों के पास लेकर कौन जाएगा ? किसी खांग्रेसी मे तो इतना साहस ही नहीं की वो मैडम को ये सब बता सके सब के सब चूहे है । ये तो हम सबको ही पोस्ट करनी होगी । अब की इन देशद्रोहियों को बता देंगे की भरत की जनता इनके झांसे मे आने वाली नहीं । अब खांग्रेस कभी सत्ता मे नहीं आ सकती ..... जय माँ भारती !!!

    ReplyDelete
  5. aapako v parivaar ko naye saal kee haardik shubhakaamanaayeM|

    ReplyDelete
  6. बहरी और अंधी सरकार पर न आवाज़ ही पहुंचती है और न ही खत :(

    ReplyDelete
  7. सच कहा है आपने ... काश मनमोहन जी भी पढ़ पाते ....
    आपको और आपके समस्त परिवार को नव वर्ष मंगलमय हो ...

    ReplyDelete
  8. " tahe dil se sukriya dosto "

    - tulsibhai

    ReplyDelete
  9. भाई आपने तो बहुत ही अच्छा पत्र लिखा है प्रधानमंत्री जी को काश उन तक यह पहुंचे

    ReplyDelete

Stop Terrorism and be a human